बलिया : चोरी की सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस, माल बरामद ; लेकिन...

बलिया : चोरी की सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस, माल बरामद ; लेकिन...


बलिया। डीजल चोरी की सूचना मिलते ही हरकत में आयी हल्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर स्थित एक कटरे से दो ड्रम (440 लीटर) डीजल बरामद किया हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कटरा मालिक के लड़के के साथ बरामद डीजल थाने ले लेती गई। 

बताते चलें कि करीब एक साल से गंगा की कटान से एनएच 31 को सुरक्षित करने के लिए करीब ₹35 करोड़ की लागत से कटान रोधी कार्य चल रहा है। इसमें ठेकेदारों के कर्मचारियों की मिलीभगत से डीजल चोरी कर बेचने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन दोषी पकड़ नहीं आते थे। गंगा का जलस्तर घटने के बाद अधूरे स्पर 27.200 का काम चल रहा है। उसके लिए जेसीबी में डालने के लिए डीजल का तेल आया हुआ था, जो स्पर के बगल में स्थित एक गोदाम में रखा गया था। डीजल को चोरों ने शुक्रवार की देर रात गायब कर दिया। 


शनिवार की सुबह ठेकेदार के मुंशी ने डीजल चोरी की सूचना पुलिस चौकी के साथ ही थाना हल्दी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए रामगढ़ ढाले पर स्थित एक स्वर्णकार के कटरे से 2 ड्रम डीजल बरामद की। पुलिस की पूछताछ में जेसीबी के ड्राइवर ने बताया कि यह सिलसिला बहुत दिन से चल रहा था। थानाध्यक्ष हल्दी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि 400 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव