बलिया : नगर पंचायत प्रतिनिधि मंटन वर्मा का बड़ा ऐलान

बलिया : नगर पंचायत प्रतिनिधि मंटन वर्मा का बड़ा ऐलान


बैरिया, बलिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मन्टन ने कहा है कि अलग-अलग जातीय सगंठनों के महापुरुषों की स्मृति में सामुदायिक भवन बनवाया जायेगा। सामुदायिक भवन, जहां जाति विशेष के लोग अपने-अपने सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधा जनक तरिके से करेगें। फिलहाल पासवान समाज के लिए 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन व गोड़ समाज के लोगों के लिए 25 लाख की लागत से विरागंना रानी दुर्गावति सामुदायिक भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। अन्य संगठनों को भी रैन बसेरा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय नगर पंचायत बैरिया ने लिया है।

पत्रकारों से बातचीतत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि शीघ्र ही बैरिया में 65 केबीए के दो मोबाइल विद्युत ट्रांसफार्मर आ जायेंगे, जिससे कही भी विद्युत ट्रांसफार्मर जलने पर उस क्षेत्र में बिना बाधा बिजली उपलब्ध कराई जायेगी। पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए जरूरी उपाय किये जा रहे है। जल्द ही लोगों को सुविधाजनक तरीके से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो जायेगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग अपने निजी कारणों से मुझे परेशान करने में लगे हुए है, किन्तु इससे मैं विचलित होने वाला नहीं हूं। मैं पूरी लगन के साथ जनता की सेवा में बिना भेदभाव लगा हुआ हूं और लगा रहूंगा।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक