बलिया : छात्रों ने फूंका बिजली विभाग का पुतला, दिया ऐसा अल्टीमेटम

बलिया : छात्रों ने फूंका बिजली विभाग का पुतला, दिया ऐसा अल्टीमेटम


बैरिया, बलिया। बार बार चेतावनी के बाद भी क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था से त्रस्त सुदिष्टपुरी रानीगंज के छात्रों ने सोमवार को बिजली विभाग का पुतला फूककर विरोध जताया। छात्रों ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। 
छात्र नेता भवानी सिंह ने कहा कि बैरिया फीडर पर कर्मचारीयों की लापरवाही से आए दिन शटडाउन के नाम तीन से चार घण्टों तक बिजली कटौती की जा रही है। वहीं इसकी शिकायत करने के लिए उपकेन्द्र पर न तो अधिकारी मिलते है न कर्मचारी। फोन  भी नहीं उठाते है। यदि पुतला दहन के बाद भी बिजली विभाग नहीं चेता तो उपकेन्द्र पर ताला जडकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह, लालबहादुर शास्त्री, अभिजीत तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विशाल सिंह,पंडित भोलू बाबा,संतोष सिंह, विनय सिंह, सूर्यप्रकाश भानु आदि उपस्थित रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा