बलिया : ट्रेन में सीट के नीचे रखे बोरे की हरकत से खुला बड़ा राज

बलिया : ट्रेन में सीट के नीचे रखे बोरे की हरकत से खुला बड़ा राज

बलिया। रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी बलिया की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन संख्या 13138 आजमगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस से 15 कछुआ बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार है। संयुक्त टीम को यह सफलता कोच संख्या 102488 ER GS के सीट नंबर 12 के नीचे मिली। 

हुआ यूं कि संयुक्त टीम मंगलवार को आजमगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस की चेकिंग इंजन साइड से करते हुए बढ़ रही थी, तभी कोच संख्या 102488 ER GS के सीट नंबर 12 के नीचे जूट के बोरे पर टीम की नजर पर पड़ी। बोरा में कुछ हरकत देख टीम ने शक के आधार पर सीट के नीचे जाकर देखा व पूछताछ किया तो किसी यात्री द्वारा अपना होना नहीं बताया गया। लावारिस बोरे को कोच से उतारकर खोल गया तो चौकाने वाला सच सामने आया। बोरे मे 15 कछुआ जिंदा मिले, जिसे वन विभाग को सौंप दिया गया।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश