बलिया में बेर का विवाद, अधेड़ की मौत पर बवाल ; बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

बलिया में बेर का विवाद, अधेड़ की मौत पर बवाल ; बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल


बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मटिहीं गांव में बैर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने तल्ख प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। एक्शन मोड में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। 


यह भी पढ़ेंबलिया : निजी अस्पताल में महिला की मौत, डाक्टर पर गंभीर आरोप ; जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव में बैर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में लोचन राजभर की मौत हो गयी। आरोप है कि एक पक्ष के दो लोगों ने लोचन की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव में बवाल के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद माहौल गर्म है। मौके पर पुलिस फ़ोर्स तैनात है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली