गायब काजल प्रकरण में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गायब काजल प्रकरण में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता


दुबहड़, बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार गांव की उस नाबालिग लड़की को दुबहड़ पुलिस ने बरामद कर लिया है, जो संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया था। पुलिस ने उसे बिहार के सीडब्ल्यूसी बेगूसराय में बरामद किया गया।
थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि गायब काजल की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय थी। जानकारी मिलने के बाद काजल की सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। बेगूसराय के सीडब्ल्यूसी से उसे बरामद किया गया। बरामद काजल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट द्वारा नाबालिग लड़की को अभिभावक को सुपुर्द कर  दिया गया। बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, कांस्टेबल दिलीप सोनकर, अजय कनौजिया, अनिल कनौजिया, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, महिला कांस्टेबल विजयलक्ष्मी, धीरेंद्र राणा, दयाराम यादव आदि लोग रहे।


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक