पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार रतन सिंह के घर भेजी 2 लाख की सहायता राशि

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार रतन सिंह के घर भेजी 2 लाख की सहायता राशि


फेफना, बलिया। पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के बाद बुधवार को दूसरी बार सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव उनके आवास पर पहुंचे। सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिये गये दो लाख रुपये का चेक मृतक पत्रकार के पिता विनोद सिंह को सौंपा।साथ ही हर सुख-दुख में शामिल रहते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय एवं पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम है। आये दिन हो रही घटनाएं सरकार की विफलता को साबित कर रही है। भाजपा सरकार पत्रकार रतन सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी दे।उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार थी और विनोद राय हत्याकांड में हुआ था। बगैर देर किये तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का काम किया। इस सरकार में प्रोसेस का झूठा षड्यंत्र रचा जा रहा है। सपा हर शोषित-पीड़ित के साथ है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी, राजन कन्नौजिया, मिठाईलाल भारती, वंशीधर यादव, भरत यादव, प्रभुनाथ पहलवान, हरिद्वार यादव आदि मौजूद रहे।

पवन यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा