बलिया से भगाई गई दो किशोरियां झारखंड में बरामद, पकड़ी गई है वह महिला भी

बलिया से भगाई गई दो किशोरियां झारखंड में बरामद, पकड़ी गई है वह महिला भी


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व दो नाबालिक किशोरियों को बहला फुसला कर गां की एक महिला भगा ले गई थी, जिन्हें झारखण्ड पुलिस ने गुरुवार को रांची में बरामद कर भगाने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है। इसकी सूचना झारखण्ड पुलिस ने बैरिया पुलिस व बरामद दोनो किशोरियो के परिजनों को मोबाइल से दी। शुक्रवार को किशोरियों के परिजनों के साथ बैरिया पुलिस रांची रवाना हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार जिस महिला ने दोनो किशोरियो को बहला फुसला कर भगाया है, वह पहले भी इस तरह का कुकृत्य कर चुकी है। वह थाना क्षेत्र के उदईछपरा गांव की बतायी जा रही है। बैरिया प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हे लाने के लिए परिजनो के साथ उपनिरीक्षक सूर्ययाल पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों व महिला आरक्षी के साथ झारखण्ड गये है। लौटने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल