'मनोज नट गैंग' पर कहर बनकर टूटी बलिया पुलिस, एक और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 'मनोज नट गैंग' पर कहर बनकर टूटी बलिया पुलिस, एक और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने लगातार दूसरे दिन 'मनोज नट गैंग' के सक्रिय सदस्य और हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन अपराधी इरशाद नट पुत्र श्रीनट (निवासी-नारायणपुर) को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बांसडीह पुलिस ने सोमवार को भी पर्वतपुर रेगुलेटर के पास टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया था। 

कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाला पुलिया हालपुर के पास से टॉप टेन अपराधी इरशाद को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक तमंचा एवं जिंदा कारतूस 303 बोर का बरामद किया गया है। इसके खिलाफ धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने चालान न्यायालय रवाना कर दिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी टीम में कोतवाल राजेश कुमार सिंह के अलावा एसआई अजय कुमार यादव, चक्रपाणि मिश्रा, कांस्टेबल अखिलेश यादव, रवि यादव सहित अन्य पुलिस बल के लोग रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व