बलिया : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की पहल लाई रंग, स्कूलों में जल्द पहुंचेगी यह बकाया धनराशि

बलिया : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की पहल लाई रंग, स्कूलों में जल्द पहुंचेगी यह बकाया धनराशि


बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. घनश्याम चौबे एवं जिलामंत्री धीरज राय ने सत्र 2019-20 में हुए ड्रेस वितरण की बकाया 50% धनराशि भुगतान को लेकर वित्त एवं लेखा अधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) जेएच जैदी से मिलकर बात की। इस पर डबल एओ ने नेता द्वय को तमाम विन्दुओं पर जानकारी दी।

बताया कि पूर्व में शासन द्वारा 75% की धनराशि आवंटित की गई थी, लेकिन तत्समय शासन का निर्देश हुआ कि उक्त धनराशि का 25% पुस्तक के मद में व्यय की जाए। इसके अनुपालन में ड्रेस हेतु विद्यालयों के खातों में 50% धनराशि प्रेषित की गई, परंतु पुनः शासन से निर्देश हुआ कि जिस मद के लिए धन आवंटित है, उसे उसी मद में खर्च किया जाए। फिर उक्त 25% धनराशि जो पुस्तक के मद में खर्च की जानी थी, पहले से ही संरक्षित है। चूंकि संरक्षित 25% की धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष की है। ऐसे में उसके भुगतान की अनुमति शासन से लेना अनिवार्य है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। अवशेष 25% की धनराशि भी शासन द्वारा प्राप्त हो गयी है। यथाशीघ्र सत्र 2019-20 के ड्रेस वितरण की अवशेष धनराशि संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में प्रेषित कर दी जाएगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली