बलिया : शराब के साथ युवक गिरफ्तार... अपाची सीज

बलिया : शराब के साथ युवक गिरफ्तार... अपाची सीज


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने दलपतपुर चट्टी के समीप से सोमवार की सुबह 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध देसी शराब व बनाने का उपकरण फिटकिरी, नौसादर, नमक, यूरिया आदि को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया है। 
बैरिया प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार बिना समय गवायें पुलिस हरकत में आ गयी। तत्काल उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी और उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल मंजीत यादव को तुरंत भेजा गया।दलपतपुर चट्टी पर संदिग्ध को रोकते हुए जांच की गई तो उसकी बाइक पर एक जरीकेन में 15 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब व शराब बनाने में प्रयोग होने वाला सामग्री पाया गया।रेवती पासवान बस्ती निवासी गोविंद पासवान पुत्र विजय पासवान की अपाची नंबर यूपी 60 एम 9247 को सीज कर अभियुक्त के खिलाफ धारा 60,60(1),272,273 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद