बलिया पुलिस ने बिना मास्क वालों को सिखाया सबक

बलिया पुलिस ने बिना मास्क वालों को सिखाया सबक


बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सोमवार को बिना मास्क लगाए लोगों के प्रति सख्त दिखी। दिन भर चले चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कम्प की स्थिति रही। शाम होते- होते लगभग सभी व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाए नजर आये। 


जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह राजेश कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज काली शंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर अनिवार्य रुप से चेहरे पर मास्क लगाने के लिए जागरूकता फैलाते रहे। इस दौरान सब्जी मंडी में सब्जी दुकानदार, किराना, परचून, साड़ी, दावा दुकानदारो को मास्क लगाकर बस्तुएं बेचने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। वही, कई दो पहिया वाहनों का चालान एवं बिना मास्क लगाए 20 व्यक्तियों का 100 रुपये का चालान काट मास्क लगा कर चलने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही का असर भी शाम को पूर्ण रूप से देखने को मिला। बाजार में आने वाले सभी महिला, बच्चे, बृद्ध इत्यादि मास्क लगाकर खरीदारी करते देखें गये।

विजय कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद