बलिया : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने चढ़ा दी गाड़ी

बलिया : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने चढ़ा दी गाड़ी



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई विवाहिता एवं उसके साथ गई अन्य बालिकाओं के साथ एक मनचले युवक द्वारा छेड़खानी एवं विरोध करने पर विवाहिता के शरीर पर बुलेट चढ़ाने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक चालक के विरुद्ध घायल विवाहिता के ससुर ने थाने में तहरीर दिया है। आरोप है कि विगत मंगलवार की रात 8:30 बजे महिला अपने घर की अन्य महिलाएं एवं कुछ युवतियों के साथ शौच कर वापस लौट रही थी। इसी बीच, एक मनचला बुलेट लेकर उनके पास लेकर पहुंचा और विवाहिता का साड़ी का पल्लू खींचा, जिसका विरोध विवाहिता ने किया। उसके बाद उक्त युवक ने महिला सड़क पर गिर गई। युवक उक्त विवाहिता पर बुलेट चढ़ा दिया। उसके बाद एक युवती का भी दुपट्टा खींचा। जिसके कारण युवती सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। बाइक से गिरने के बाद युवक भी घायल हो गया। इस घटना को देखकर अन्य महिलाएं युवक को पकड़ ली और शोर मचायी तो अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल विवाहिता अन्य दो युवतियों एवं घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अभी भी उक्त विवाहिता एवं एक युवती का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दिया गया है। हालांकि, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। 


वीरेन्द्र सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश