गंगा की मचलती लहर का बलिया में कहर, अभियंताओं संग पहुंचे MLA

गंगा की मचलती लहर का बलिया में कहर, अभियंताओं संग पहुंचे MLA


मझौवां, बलिया। गंगा नदी की मचलती लहरों का प्रकोप लगभग शुरू हो चुका है। नदी के उस पार स्थित बैरिया तहसील क्षेत्र के नौरंगा ग्राम पंचायत में हो रहे कटान की सूचना पर रविवार को विधायक सुरेंद्र सिंह बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता की पूरी टीम के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। विधायक ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कटान रोकने का प्रयास करे। अगर बंधा कटता है तो कार्यवाही तय है। उन्होंने हर हाल में नौरंगा चक्की संपर्क मार्ग व गांवों को गंगा की धारा में विलीन होने से बचाने का निर्देश दिया। 



10 करोड़ रुपए की लागत से नौरंगा में पार्कोंपाइन विधि द्वारा कटान रोधी कार्य का शुभारंभ 11 मई को  किया गया था। अभी आरपी कंस्ट्रक्शन द्वारा गंगा नदी में करीब 3 लेयर ही ईसी बैग डाला गया था, तब तक गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। आनन-फानन में ठेकेदार द्वारा ईसी बैग के काम को बंद कर सीमेंट के खंभों को खड़ा कर उसमें कंक्रीट भरने का काम शुरू हुआ, जो ठेकेदार द्वारा बंद कर दिया गया। करीब एक माह से नौरंगा में कटान रोधी कार्य बंद है। शनिवार की सुबह से गंगा की उफनाती लहरों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 

करीब 200 मीटर की लंबाई तक की आरारों का कटना शुरू हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरीके से नदी कटान कर रही है, अगर उसके धारा को नहीं मोड़ा गया तो नौरंगा भुआलछपरा का अस्तित्व इस साल मिट जाएगा। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र एसडीओ कमलेश कुमार अवर अभियंता प्रशांत कुमार अवर अभियंता जावेद अहमद परशुराम सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद  निर्मल खरवार विनोद ठाकुर धनंजय ठाकुर चिंटू ठाकुर बुआ कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा