Thanks बलिया पुलिस : पियुष कुमार सिंह को साइबर सेल ने दिया धनतेरस गिफ्ट

Thanks बलिया पुलिस : पियुष कुमार सिंह को साइबर सेल ने दिया धनतेरस गिफ्ट


बलिया। साइबर क्राइम सेल ने उभांव थाना क्षेत्र के पियुष कुमार सिंह को धनतेरस पर बड़ी खुशी दी। इस पर पियुष कुमार सिंह ने बलिया पुलिस तथा साइबर क्राइम सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। 
पियुष कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह (निवासी ग्राम इब्राहिमपट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया) के भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने 18 अगस्त को 103400/- रूपये की साइबर ठगी की थी। इसकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा साइबर क्राइम सेल बलिया को त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को ठगी के शिकार पियुष के बैंक खाते में 52092/- रूपये वापस कराया गया। शेष रूपयों की वापसी के लिये साइबर क्राइम सेल बलिया द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल पुलिस टीम निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्रा  (साइबर सेल), आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल) व आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह (साइबर सेल) शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश