बलिया : तास के पत्तों की तरह गंगा में बिखर गई पुलिया, देखें लाइव Video

बलिया : तास के पत्तों की तरह गंगा में बिखर गई पुलिया, देखें लाइव Video



मझौवां, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की शाम पांच बजे केन्द्रीय जल आयोग के गायघाट गेज पर जलस्तर 58.110 मीटर रिकार्ड किया गया। प्रति  दो घंटा में एक सेमी बढ़ाव हो रहा है। बाढ़ से नौरंगा की स्थिति सबसे भयावह है। शुक्रवार की शाम चक्की से नौरंगा को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग पर बनी पुलिया गंगा की लहरों में बह गयी। इससे नौरंगा के लोग दहशत में है। बावजूद इसके बाढ़ या जिला प्रशासन का कोई अदना सा कर्मचारी भी नहीं पहुंच सका है। 


गौरतलब हो नौरंगा ग्राम पंचायत पर गंगा नदी की नजर टेढ़ी हो चुकी है। गुरुवार को लहरों ने बंधे पर धावा बोला तो गांव के युवा कटान रोकने के लिए प्रयास शुरू किये। फिलहाल बंधा तो बचा है, लेकिन शुक्रवार की शाम लहरों ने पुलिया पर अटैक कर दिया। पुलिया का तीन हिस्सा भाग नदी में विलीन हो चुका है। गांव के पूर्व प्रधान राजगंगल ठाकुर ने बताया कि गंगा नदी का रूप खतरनाक होता जा रहा है। गांव से पूरब बाढ़ विभाग द्वारा बनाया गया बंधा जहां अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है, वही पुलिया बह जाने से दो गांवों के बीच का सम्पर्क टूट गया है। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद