बलिया : NDRF की इस तरकीब से मिले शेषनाथ
On



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियर कस्बा निवासी शेषनाथ राजभर का शव 11 एनडीआरएफ टीम ने बुधवार को बरामद कर लिया। शेषनाथ का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
मनियर कस्बे का वार्ड नंबर 6 निवासी शेषनाथ राजभर (42) पुत्र विश्राम राजभर किसी कार्य बस मंगलवार को मनियर दियरा में छोटी नाव से गया था। वापस लौटते समय नाव से उतरने के दौरान पैर फिसलने के कारण नाथ बाबा के पास पुलिया पर गहरे पानी में चला गया। छोटी नाव पर बैठे उसके अन्य साथियों ने छलांग लगाकर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय, सीओ बांसडीह दीपचंद, उप जिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक युवक के शव खोजने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने गुब्बारे की अपनी नाव से हिलोरा मार कर नाले में लहरें पैदा की। उसके बाद पुल के उत्तरी छोर पर युवक का शव उतरा गया। युवक के डूबने के बाद उसकी पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र राजकुमार, विक्रम, गोलू व एक छोटी बच्ची का रो रो कर बुरा हाल है।
वीरेन्द्र सिंह
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
13 Jul 2025 23:33:58
बैरिया, बलिया : सीजेएम बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने क्षेत्र के मिश्र गिरी के मठिया गांव निवासी जगदेवा...
Comments