बलिया में BOLERO की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम

बलिया में BOLERO की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बैरिया। रेवती मार्ग पर स्थित हरिजन बस्ती के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया। अविनाश की मौत से उसके परिवाजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

अविनाश पासवान (17) पुत्र अक्षय पासवान सड़क के किनारे अपने घर के पास दो छोटी छोटी लड़कियों व एक लड़के के साथ सड़क पार करने के लिये खड़ा था, तभी रेवती की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि अविनाश सड़क के नीचे दूर जा गिरा। किशोर के परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, किशोर साथ खड़े बच्चे बोलेरो के चपेट में आते आते बचे। वे भी गिर गये उन्हें हल्की छोटे आई। अविनाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते है। अविनाश मजदूरी के साथ ही पढ़ाई भी करता था। वह 10वीं में पढ़ता था। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाला था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद