बलिया : NH-31 पर युवाओं ने शासन-प्रशासन को दिखाया आइना

बलिया : NH-31 पर युवाओं ने शासन-प्रशासन को दिखाया आइना


दुबहर, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-31 पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन कोई ना कोई राहगीर गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जा रहे थे। इससे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था। इसे देखते हुए रविवार को दुबहड गांव के युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धरनीपुर ढाले के पास गड्ढों को गिट्टी, मिट्टी व ईंट आदि डालकर भर दिया। युवाओं के इस कार्य की लोगों ने काफी सराहना की।  
राष्ट्रीय राज मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालक एक तरफ से ही आना और जाना चाहते हैं। इससे आए दिन वाहनों का एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। वही, बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो जा रहे थे, जबकि इसी रास्ते से जिले के आला अधिकारी व मंत्री का आवागमन भी होता है। शासन-प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान न देने के कारण क्षेत्र के युवाओं ने श्रमदान कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे को ठीक किया। श्रमदान करने वालों में समाजसेवी अंकित सिंह, विश्वकर्मा गुप्ता, सुनील कुमार, अनीश कुमार, भीम यादव, अनु यादव, अरविंद कुमार, बुवा यादव, रंजीत गुप्ता गोलू, रवि गुप्ता आदि लोग रहे।


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट