बलिया : गाजीपुर की महिला पहलवान ने MP के पुरुष पहलवान को दिखाया आसमां

बलिया : गाजीपुर की महिला पहलवान ने MP के पुरुष पहलवान को दिखाया आसमां

बलिया। गड़वार क्षेत्र के जंगली बाबा धाम, पड़वार पर बुधवार को दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने किया। सबसे रोमांचक लम्हा तब हुआ, जब गाजीपुर की महिला पहलवान ज्योति ने मध्य प्रदेश से आए पुरुष पहलवान मोंटी को चित कर दिया। दर्शकों ने जोरदार ताली से ज्योति की हौशलाआफजाई की।

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि अपनी पुरानी परंपराओं को कायम रखते हुए दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कराना सराहनीय पहल है। यह आगे भी लगातार जारी रहे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के कुश्ती लड़ने वाले युवाओं की प्रतिभा में निखार आएगा और उसी में कुछ प्रतिभागी आगे जाकर बेहतर परिणाम पाएंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी व सोहांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव ने आयोजक मंडल को धन्यवाद देते हुए आगे भी यह आयोजन लगातार होता रहे, इसमें आवश्यकता पड़ने पर अपनी ओर से हरसंभव सहयोग की बात कही। इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव ने किया।

एक से बढ़कर एक हुए रोमांचक मुकाबले

दंगल प्रतियोगिता में 50 जोड़ी कुश्ती हुई। इसमें कई कुश्ती काफी रोमांचक हुई और बराबरी पर छूटी। प्रमुख रूप से हुए मुकाबलों में अयोध्या के हरिओम बाबा व पंजाब के विक्की पहलवान के बीच हुआ मुकाबले में हरिओम बाबा ने बाजी मार ली। वहीं बलिया केसरी राहुल यादव ने मुजफ्फरपुर के वकार पहलवान को चित किया। गाजीपुर के राहुल पहलवान व जौनपुर के सुनील पहलवान के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। जबकि मऊ के मनोहर पहलवान व बनारस के भीम पहलवान के बीच हुई कुश्ती ने मनोहर ने बाजी मारी। इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाके से आए स्थानीय पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती का संचालन हरिवंश पहलवान और रमेश पाल ने किया। इस अवसर पर आयोजक राजकमल यादव उर्फ पप्पू प्रधान, जिपं सदस्य वीरलाल यादव, पूर्व जिपं सदस्य अमित यादव, श्यामदेव यादव, लक्ष्मण, सूर्यनाथ, लालबाबू यादव, हरिकृष्ण यादव, शिवानंद, हरेराम, उदय बहादुर आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश