बलिया : बापू भवन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

बलिया : बापू भवन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

बलिया। स्थानीय निकाय सदस्य विधान परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बुधवार को नगर के बापू भवन टाउन हाल में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा उम्मीदवार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भी मौजूद रहे। आयोजन में नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा उम्मीदवार और मंत्री दयाशंकर सिंह का अभिनंदन किया तो एमएलसी और प्रदेश सरकार के मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान किया।

आयोजन की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ। पूर्व प्रमुख गुड्डू राय और आदर्श प्रताप सिंह ने बड़ी माला पहना कर स्वागत किया। गुड्डू राय ने सभी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम दिया। माल्यार्पण सम्मान के बाद अतिथियों का संबोधन हुआ।

भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मंत्री दयाशंकर सिंह और विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह का स्वागत किया। भाजपा की उपलब्धियों को बताया और विधान परिषद चुनाव में रविशंकर की जीत को बताया और कहा कि कोई लड़ाई नहीं है।

भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू ने चंद्रशेखर जी के चरणों में नमन कर अपनी बात शुरू की। सभी अतिथियों का स्वागत किया।  भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी। सभी से अपने लिए आशीर्वाद मांगा। बताया मेरे नाम के आगे एक लिखकर आशीर्वाद दें।

मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी का अभिवादन किया। गुड्डू राय के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कहा दुनिया में कोई ऐसी पार्टी नहीं जिसने इतना विकास किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निधन की चर्चा करते हुए कहा कि 370 समाप्त किया गया। अयोध्या में राममंदिर बन रहा है।  ट्रिपल तलाक कानून को उपलब्धि बताया। भारत को विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। भाजपा का यह सपना है। पूरी दुनिया भारत की संस्कृति और सभ्यता का अनुसरण कर रही है। कहा 18 साल पहले पप्पू सिंह एमएलसी बने थे। तब मैं उनके साथ था आज भी साथ हूं।  भाजपा की उपलब्धि विस्तार बताया।

इससे पूर्व जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पप्पू सिंह के पक्ष में मतदान करने को कहा। पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पप्पू सिंह को पुनः एमएलसी बनाने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य मानवेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पप्पू सिंह को चौथी बार विधान परिषद में भेजने की बात कही। पूर्व प्रमुख विजय प्रताप सिंह ने पप्पू सिंह के समर्थन में संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष दुबहड़ अमित दूबे, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश राय, नपा अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता सियाराम यादव, राजीव मोहन चौधरी, प्रभारी विधान परिषद चुनाव बजरंगी सिंह, आदर्श प्रताप सिंह, ने संबोधित किया। आयोजक ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने सबके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में  धर्मेंद्र सिंह, अंजनी कुमार सिंह, आदर्व प्रताप सिंह, जितेंद्र राय, किशन प्रताप सिंह, संजय पांडेय, मिन्टू खान, अनिल सिंह, महावीर यादव, महावीर पाठक, सम्राट सिंह, बंटू सिंह, विकास पांडेय, डब्लू ओझा, शिवदयाल यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखार के प्रधान जय कुमार सिंह और संचालन भाजपा के वरिष्ठ चुनाव संचालक अरविंद शुक्ल ने किया। बापू भवन में सम्मान समारोह दुबहड़ के पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू द्वारा आयोजित किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान