बलिया : यह कोर्स तत्काल कर लें शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक, क्योंकि...
On



बलिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम में नयी प्रक्रिया के तहत शिक्षकों द्वारा दीक्षा का अकाउंट मानव सम्पदा में मर्जर करते हुए अब e-hrms कोड से ही दीक्षा में log in किया जाना है।
दीक्षा से उक्तवत log in करने वाले उन्हीं शिक्षकों की रिपोर्ट प्राप्त होती है, जिनके द्वारा, राज्य स्तर से निर्देशित प्रशिक्षण कोर्स ग्रहण किया जाता है। ऐसे में सभी शिक्षक और शिक्षा मित्र, अनुदेशक द्वारा दीक्षा पर, e-hrms कोड प्रयोग करते हुए log in कर गणित में आकलन उत्तर प्रदेश कोर्स अवश्य पूर्ण/ग्रहण करना सुनिश्चित करे, अन्यथा की स्थिति में संबंधित का, दीक्षा का उपभोग शून्य माना जाएगा। सम्बंधित स्वयं उत्तरदायी होगा। उक्त जानकारी टीम एसआरजी एवं जिला समन्यवक प्रशिक्षण बलिया नेे दी। एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि उक्त कोर्स ग्रहण की उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की आद्यवधिक स्थित में बलिया के कुल 8334 शिक्षकों में से 3202 (38.42%) शिक्षकों ने गणित में आकलन (उत्तर प्रदेश) कोर्स में नामांकन कर पूर्ण/ग्रहण किया है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments