IAS विपिन जैन ने सम्भाला CDO बलिया का पदभार, बताई प्राथमिकता

IAS विपिन जैन ने सम्भाला CDO बलिया का पदभार, बताई प्राथमिकता



बलिया। नवागत मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को विकास भवन पहुंचकर सीडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने पूरे विकास भवन में भ्रमण किया और हर एक कार्यालय के लिपिक से बातचीत कर उनके कार्य से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने इशारों ही इशारों में यह संकेत भी दे दिया कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। आम जनता से जुड़े हर कार्य समय के अंतर्गत होने चाहिए। 


अगर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की वजह से कोई भी जनहित का कार्य प्रभावित हुआ तो उसको गंभीरता से लिया जाएगा। पूरे विकास भवन का भ्रमण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी श्री जैन ने अपने कार्यालय कक्ष में खंड विकास अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस बैठक में भी उन्होंने जनहित का हर कार्य समय से करने, निर्माण कार्य में शत प्रतिशत पारदर्शिता जैसी अपनी प्राथमिकता बताई। डीडीओ कक्ष में होम आइसोलेशन वाले लोगों से बातचीत के लिए दस टेलीफोन लगे हैं। सीडीओ ने उसका भी जायजा लिया। वहां तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा