कमिश्नर ने बलिया में जांची कोविड-19 की कॉपी, ऐसे लोगों पर रहेगी पैनी नजर

कमिश्नर ने बलिया में जांची कोविड-19 की कॉपी, ऐसे लोगों पर रहेगी पैनी नजर




बलिया। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने कहा कि 10 नवम्बर के बाद दिल्ली, मुम्बई या यूपी के बाहर से जितने लोग जिले में आए हैं, उनका एक हप्ते के अंदर टेस्ट जरूर करा लिया जाए। सोमवार को कोविड-19 और संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। 
बैठक में सीडीओ विपिन जैन ने कोरोना व संचारी रोग नियंत्रण के सम्बंध में पूरी रिपोर्ट मण्डलायुक्त के सामने रखी। बताया कि जिले के लिए अच्छी बात रही कि दीवाली पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें अपेक्षाकृत काफी कम केस मिला। मण्डलायुक्त ने एल-1 व एल-2 अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। लैब के बाबत पूछने पर बताया गया कि आरटीपीसीआर लैब तैयार है। उसमें तैनात कर्मी भी ट्रेंड हो गए हैं। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि लैब हमेशा चालू हालत में रहनी चाहिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे प्रदेश में सबसे आगे होने पर कहा कि यह प्रगति आगे भी ऐसे ही बनी रहे। 

पिछले निर्देशों की अनुपालन आख्या मांगी

कमिश्नर श्री पंत ने कहा कि पिछले निरीक्षण में काफी सारे निर्देश दिए थे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा विकास एवं अन्य विभाग से भी संबंधित कार्यवाही शामिल थी। उसकी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के विशेष निर्देश दिए। बैठक में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ, एडीएम रामआसरे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संजय पांडेय आदि मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क