बलिया : VIDEO में फंसे 50 हजारी VDO को डीडीओ ने किया पैदल

बलिया : VIDEO में फंसे 50 हजारी VDO को डीडीओ ने किया पैदल


श्वेता पाठक
बलिया। परिवार रजिस्टर में नाम सुधार के एवज में 50 हजार की मांग करना ग्राम विकास अधिकारी को महंगा पड़ गया। प्राथमिक जांच में मामला सही मिलने पर जिला विकास अधिकारी ने विकास खंड चिलकहर के ग्राम विकास अधिकारी रहे राजभुवन प्रसाद को निलंबित कर दिया। यही नहीं, मामले की जांच की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी रसड़ा प्रवीनजीत को सौंपते हुए निलंबित VDO को बांसडीह ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।  

यह भी देखें वायरल Video देखने के लिए करें Click

गौरतलब हो कि चिलकहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हथौड़ी का ग्राम विकास अधिकारी रहते हुए राजभुवन ने परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने और उसकी नकल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित परिवार ने उक्त ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार रुपए भी दिए थे। बावजूद उसका काम नही किया जा रहा था। VDO के उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से पैसे के लेन देन का वीडियो बनाकर दो दिन पूर्व उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडीओ ने संबंधित VDO की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया मामला सही मिला। जिसके आधार पर जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से राज भुवन को निलंबन पत्र पकड़ाते हुए, बांसडीह ब्लॉक से संबद्ध कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक