बलिया का लाल बना लेफ्टिनेंट, टीजीसी (Architecture) में ऑल इंडिया टॉपर थे अनुराग

बलिया का लाल बना लेफ्टिनेंट, टीजीसी (Architecture) में ऑल इंडिया टॉपर थे अनुराग


रामगढ़, बलिया। द्वाबा की माटी के लाल ने टीजीसी (आर्किटेक) के आल इंडिया मेरिट में पहला स्थान प्राप्त कर बलिया का नाम रोशन किया है। अनुराग का चयन थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। चयन के बाद गांव समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है। 
हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सीआरपीएफ के उप सेनानायक पद से रिटायर्ड गोपाल जी सिंह के छोटे पुत्र अनुराग का चयन थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।  अनुराग की मां श्रीमती उमा सिंह एक कुशल गृहणी है। अनुराग ने दसवीं तक की शिक्षा सेंट्रल स्कूल चेन्नई से ग्रहण की है। पिता के सेवानिवृति के बाद इन्टर की शिक्षा जिले के ही केशरी देवी इन्टर कालेज शोभाछपरा से की। इसके बाद पुनः चेन्नई यूनिवर्सिटी से पांच वर्षीय आर्किटेक से बी. आर्क का कोर्स किया। शुरू से अनुराग का मन थल सेना में जाने का रहा। अपनी इस उपलब्धि के पीछे वह अपने माता पिता के साथ ही गुरुजनों का श्रेय बताया। बड़े भाई अनुपम दिल्ली में कार्यरत है। वहीं, एक मात्र शादी शुदा बहन कुसुम यूएसए में व्यवसायी है। बातचीत के दौरान अनुराग ने बताया कि उसका चयन थल सेना में 20 जनवरी को ही हो गया था। जुलाई माह से ट्रेनिंग शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से ट्रेनिंग नहीं शुरू हो सकी। 6 अक्टूबर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे