बलिया : मुकेश बने मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

बलिया : मुकेश बने मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन रविवार को हुआ, जिसमें मुकेश उपाध्याय को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वहां मौजूद सभी मृतक आश्रित कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने मिठाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद व वरिष्ठ  चंद्रप्रकाश सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष के अलावा चंदेश्वर पांडेय का मनोनय जिला मंत्री के रूप में हुआ। वहीं, सौरभ मिश्र को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद नारायण, जिला सचिव राणा प्रताप सिंह व मीडिया प्रभारी सनत पाठक बने। इसके साथ ही जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष मौर्य का मनोनयन हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने कहा कि संगठन मृतक आश्रित कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहेगा। कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा