बलिया में Road Accident : युवक की मौत से मचा कोहराम

बलिया में Road Accident : युवक की मौत से मचा कोहराम

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर कारी गांव के पास दो बाइकों टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

बहादुरपुर कारी गांव निवासी सत्येन्द्र पासवान (30) पुत्र रामप्रवेश पासवान शुक्रवार की दोपहर अपने गांव से किसी काम के लिए रतसर जा रहा था। वह गांव से रतसर-पकड़ी मार्ग पर पहुंचा था, तभी रतसर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में सत्येंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी रतसर पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मऊ चले गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली