बलिया : स्मार्टफोन का सदुपयोग कर बनें स्मार्ट

बलिया : स्मार्टफोन का सदुपयोग कर बनें स्मार्ट

बलिया। जय माता दुल्हमी त्रिभुवन स्नातकोत्तर महाविद्यालय चोगड़ा में स्मार्टफोन का वितरण हुआ। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि सभी छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन दिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस स्मार्टफोन का सदुपयोग कर स्मार्ट बनने और बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के प्रति प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मुफ्त दिए जा रहे टैबलेट व स्मार्ट फोन में डिजिटल एक्सेस और विश्व स्तरीय शानदार कंटेंट की सुविधा उपलब्ध है। इन टैबलेट व स्मार्ट फोन में केंद्र व प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की संपूर्ण जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। सरकार युवाओं की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऐसे इंतजाम सुनिश्चित कर रही है, जिससे उन्हें बाहर जाने की नौबत न आए। वे चाहें तो घर बैठे देश-विदेश की जानकारी इसके जरिए कर सकते हैं। एसडीएम दीपशिखा ने भी सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के अहम टिप्स दिए। कहा कि यह स्मार्टफोन निश्चित रूप से आपकी पढ़ाई में अच्छा मददगार साबित होगा। इस मौके पर डायट प्राचार्य विकायल भारती, प्रबन्धक बालकृष्ण चौहान, ज्योति प्रकाश, ध्रुव चौहान, मीरा चौहान, श्रवण कुमार, विक्रम पांडेय आदि थे। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश