बलिया : DM ने पूछे इतने छोटे सवाल, बड़ी बेआबरू हुए प्रधानाध्यापक

बलिया : DM ने पूछे इतने छोटे सवाल, बड़ी बेआबरू हुए प्रधानाध्यापक


बलिया। DM श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को बैरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत नौरंगा में चौपाल लगाई। चौपाल में डीएम ने सबसे पहले सवाल किया, 'यहां परिषदीय स्कूल कितने है ? शिक्षक आते है या नहीं ?' इस पर ग्रामीणों ने कहा-कभी-कभी, लेकिन उप्रावि भुआलछपरा के प्रधानाध्यापक गिरजा शंकर पांडेय तो कभी आते ही नहीं है। इसी बीच, प्रधानाध्यापक टपके और बोले... मैं आता हूं सर। डीएम बोले-ठीक है, बताइये मास्साब... 1/2, 2/3, 3/4 व 4/5 में कौन भिन्न बड़ी है ? गुरुजी ने जबाब दिया 1/2 बड़ी तथा 4/5 छोटी भिन्न है।


फिर डीएम बोले- गणित आती है या नहीं ? इस पर मास्साब ने कहा... हम विज्ञान के अध्यापक हैं। फिर जिलाधिकारी ने कहा, विज्ञान के छात्र तो गणित अच्छे से जानते है। खैर छोड़िये, आर्कमिडीज या न्यूटन का सिद्धांत बताइयें, लेकिन मास्साब इसमें भी फेल हो गये। इस पर जिलाधिकारी ने काफी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने क्षुब्ध लहजे में Msc डिग्रीधारी गुरुजी से कहा- अच्छा हुआ, आपने बच्चों को नहीं पढ़ाया। अन्यथा ये बच्चे बड़ा-छोटा का अंतर नहीं समझ पाते। हमें कुछ नहीं कहना, आप अपना आंकलन खुद ही कर लीजिए। वही, कक्षा 6 के छात्र अर्जुन ने उक्त सवाल का जबाब बड़ी बेबाकी से दिया। डीएम ने उसे बधाई दी। मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी