पति को चकमा देकर बाजार से गायब हो गई नई नवेली दुल्‍हन, सामने आया चौकाने वाला सच

पति को चकमा देकर बाजार से गायब हो गई नई नवेली दुल्‍हन, सामने आया चौकाने वाला सच

गोरखपुर। शादी के पन्‍द्रहवें दिन पति के साथ घर से बाजार के लिए निकली नई नवेली दुल्‍हन पलक झपकते ही गायब हो गयी। बेचारा पति अपनी बीबी की मोबाइल पर फोन मिलाता रहा, लेकिन उसका स्विच ऑफ हो चुका था। निराश पति पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया। 

रविवार की शाम एक नई नवेली दुल्हन अपने पति अजय कुमार के साथ गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में  पहुंची। चाय की दुकान पर नाश्ता के बाद दुल्हन ने पति को कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। कुछ ही देर बाद पति वापस लौटा तो पत्‍नी गायब थी। उसने पत्‍नी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पति, पत्‍नी के पास मौजूद अपने मोबाइल पर फोन करता रहा। थक हारकर पति थाने पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई।

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले ही उसकी शादी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। रविवार की सुबह पत्नी ने अपनी बहन के घर चलने की बात कही। वह उसे लेकर घर से निकला। भटहट कस्बे में पहुंचने पर पत्नी एक दुकान पर बैठ गई और पति को कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। कुछ ही देर बाद पति वापस लौटा तो पत्‍नी गायब थी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो चुका था।

नया मोड़

शादी के पन्‍द्रहवें दिन पति को चकमा दे बाजार से गायब नई नवेली दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पति को पिता की उम्र का बताते हुए कहा कि बूढ़े शख्‍स के साथ उसकी शादी करा दी गई है। उसके पति का बेटा उसकी उम्र का है। दुल्‍हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी से वह ससुराल की बजाए अपनी मां के साथ चली गई। बता दें कि इस मामले में पति की यह दूसरी और पत्‍नी की तीसरी शादी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा