बलिया में रोजगार संगम ऋण मेला : डीएम ने लाभार्थियों को दिए चेक

बलिया में रोजगार संगम ऋण मेला : डीएम ने लाभार्थियों को दिए चेक

बलिया। जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को बृहद ऋण मेला का आयोजन हुआ। इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यम व्यापारियों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ऋण का चेक दिया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग व्यापारियों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।


ऋण मेला में मुख्यमंत्री माटी कला योजना के अंतर्गत कुम्हारी कला के लिए महावीर प्रजापति को दो लाख रुपए, प्रधानमंत्री रोजगार  सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत हरिप्रसाद शर्मा को लौह कला के लिए 15 लाख रुपये तथा दोना पत्तल (पेपर थाली) के लिए धनंजय को 25 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राम प्रकाश राजभर को वेल्डिंग कार्य के लिए 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जावेद खान को पावर आटा चक्की/फ्लोर मिल के लिए 5 लाख रुपए और एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सदाब अहमद को बिंदी उद्योग के लिए दो लाख रुपए का लोन जिलाधिकारी ने दिया। इस अवसर पर में सीडीओ प्रवीण वर्मा व अन्य अधिकारी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर