बलिया : पुलिस चौकी के पास दो दुकानों में चोरी

बलिया : पुलिस चौकी के पास दो दुकानों में चोरी


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेमनपुर पुलिस चौकी के समीप मधुबनी बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही हैं।
मधुबनी निवासी मनोज केसरी की सुरेमनपुर पुलिस चौकी से महज 100 गज की दूरी पर मधुबनी बाजार में किराना की दुकान हैं। इसी गांव के दीपक यादव की खैनी की दुकान हैं। उक्त दोनो लोग प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे।शुक्रवार की सुबह कुछ दुकानदारों ने देखा कि दो दुकानों का ताला टूटा हुआ हैं। दुकान का ताला टूटने की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे दुकानदारों ने अपनी दुकानों की पड़ताल किया तो उनके होश उड़ गये। मनोज केशरी ने बताया कि उनके दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने दुकान के भीतर से तेल, साबुन व किराना का सामान तथा कैश बॉक्स भी उठा ले गये। कैश बॉक्स में सात हजार रुपये का सिक्का था। मनोज केशरी ने बताया कि कैश बाक्स में और भी पैसा था, जिसे वो घर लेकर चला गया था। उधर दीपक यादव के खैनी के दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने पांच किलो खैनी का बंडल व कुछ सिक्का उठा ले गये। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी की इस घटना से दुकानदारों के कान खड़े हो गये हैं।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित