बलिया के इस थाने में मनी एम्बुलेंस 1033 की Anniversary

बलिया के इस थाने में मनी एम्बुलेंस 1033 की Anniversary

हल्दी, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर समय से पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाने के लिए सरकार की योजना में शामिल हल्दी थाने में आयी एम्बुलेंस 1033 का एक साल पूरा होने पर 1033 पर नियुक्त स्टाफ ने शनिवार को धूमधाम से केक काटकर वर्षगांठ मनाया। कार्यक्रम में हल्दी थाने के सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए।

थानाध्यक्ष हल्दी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की इस योजना से एनएच पर होने वाली घटनाओं में घायल लोगो को तुरंत लाभ मिल जा रहा है। इससे लोगो की जान बच रही है। पहले घंटों इंतजार के बाद भी कोई साधन उप्लब्ध नही हो पाता था और व्यक्ति साधन के अभाव में दम तोड़ देते थे। इस मौके पर ईएमटी अभिषेक यादव, सत्यम कुमार पटेल, अमित कुमार, विमल शर्मा, उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।

एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक