19 अगस्त 2022 : प्रतिबंधित रहेगा बलिया शहर का यह रूट, देखें यातायात की पूरी व्यवस्था

19 अगस्त 2022 : प्रतिबंधित रहेगा बलिया शहर का यह रूट, देखें यातायात की पूरी व्यवस्था

बलिया। 19 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बलिया आगमन पर यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने रूट निर्धारित किया है। इसके मुताबिक एनसीसी तिराहा से कुंवर सिंह चौराहा की रोड से केवल इमरजेंसी वाहन जा सकते है। अन्य प्रतिबंधित रहेंगे।

1. बांसडीहरोड : रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन यदि शहर में जाना चाहते है तो शंकरपुर तिराहा, तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा व मिढ्ढी से होते हुये शहर में प्रवेश करेंगे।

2. सुखपुरा चौराहा : उभांव, सिकन्दरपुर से आने वाले छोटे बड़े वाहन को सुखपुरा चौराहे पर रोका जायेगा। यदि वाहन शहर में जाना चाहते है तो थाना गड़वार, त्रिकालपुर तिराहा से शहर के अन्दर प्रवेश करेंगे।

3. हनुमानगंज तिराहा : करनई, धरहरा की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहनो को हनुमानगंज चट्टी के पास रोका जायेगा। यदि वाहन शहर में जाना चाहते है तो शंकरपुर तिराहा, तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा व मिढ्ढी चौराहा से होते हुये शहर में प्रवेश करेंगे।

4. टीडी कालेज चौराहा बैरियर : दुबहड़, फेफना, गड़वार व शहर की तरफ से आने वाले छोटे बडे वाहन जो रेवती, सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा, सिकन्दरपुर जाना चाहते है, वह मिढ्ढी चौराहा, एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मण्डी होते हुये जायेंगे। (टीडी कालेज से कुंवर सिंह चौराहा की रोड पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी)।

नोट : आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेन्स, फायर टेण्डर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद