बलिया में Road Accident : पिता-पुत्र समेत पांच घायल

बलिया में Road Accident : पिता-पुत्र समेत पांच घायल

बैरिया, बलिया। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया। दरोगा यादव (50) निवासी लछुटोला थाना दोकटी को गंगा उस पार ढ़ाबी जाना था। घर से बाइक से रामगढ़ पहुंचकर अपनी बाइक किसी दुकान पर खड़ा कर नाव के लिए गंगा तट पर जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पार करते वक्त तेज रफ्तार.बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। लहूलुहान दरोगा को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सोनबरसा पहुंचाया। इसी क्रम में दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी शशिकांत गोड़ (25) बाइक से अपने गांव से बैरिया आ रहे थे। सोनबरसा स्थित पनहेरिया के इनार के निकट एनएच 31 पर उनकी बाइक जंगली सुअर से टकरा गयी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

उधर, रेवती कस्बा निवासी अनिल केशरी (61), उनका बेटा सोनू (28) तथा तीन वर्षीय पौत्र मुकुंद मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। बताया जाता है कि मुकुंद का इलाज कराकर पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच थाना के पास किसी प्रकार मोटरसाईिकल अनियंत्रित होकर पलट गयी तथा तीनों जख्मी हो गये।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट