बलिया : पूर्व सांसद के भतीजे को घोंपा चाकू

बलिया : पूर्व सांसद के भतीजे को घोंपा चाकू

बैरिया, बलिया। पूर्व सांसद भरत सिंह के भतीजा चंद्रशेखर सिंह उर्फ आजाद (25) को गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसका उपचार सदर अस्पताल चल रहा है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद भरत सिंह के पैतृक गांव नवकाटोला स्थित एक मठिया पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन का आयोजन था, जहां उनके पड़ोसी विकास सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह के साथ किसी बात को लेकर आजाद की कहासुनी हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। वहां से चंद्रशेखर सिंह उर्फ आजाद सिंह अपने घर लौट आए, जहां अचानक पहुंचकर विकास ने चाकू से चंद्रशेखर पर हमला कर दिया। लोगों ने आनन-फानन में घायल चन्द्र शेखर को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

ग्रामीणों की माने तो किसी बात को लेकर विकास चंद्रशेखर से खार खाए हुए था। जिसके चलते शुक्रवार को झगड़ा के बाद चाकूबाजी हो गई।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया मामले में विकास सिंह और उसके पिता दयाशंकर सिंह पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार