बलिया : बोलेरो की टक्कर से भाई-बहन समेत चार घायल

बलिया : बोलेरो की टक्कर से भाई-बहन समेत चार घायल

बलिया। रसड़ा-मऊ मार्ग पर स्थित महतवार चट्टी के सामने गुरुवार की सायं तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। 

अरविंद चौहान निवासी बेलौंझा के पुत्र अनूप चौहान (14) तथा पुत्री अंकिता (6) कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल महराजपुर आये हुए थे। जिन्हें उनके रिश्तेदार छोटेलाल चौहान (22) पुत्र स्व. सरदार चौहान व पिंटु चौहान (25) पुत्र विजय चौहान बाइक से लेकर बेलौंझा उनके घर पहुंचाने जा रहे थे। महतवार गांव के सामने सामने से आ रही बोलेरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए भाग निकली। जिससे चारों गम्भीर रूप से घायल हो गये।सभी घायलों को तत्काल रसड़ा सीएचसी पर लाया गया। जहां से चिकित्सकों के द्वारा पिंटु व अनूप को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश