बलिया : बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

बलिया : बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को बलिया जिला अस्पताल से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि रविवार को छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान मुरली पांडेय (51) की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुरली पांडेय की मौत की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है। इधर जिला अस्पताल से मिली सूचना के बाद एसएचओ बैरिया जिला अस्पताल पहुंचे। वहां शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके परिजन अचानक तबीयत खराब होने की बात बतला रहे हैं। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अंत्य परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें