बलिया : परिचय और स्वागत बीच इन बिन्दुओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया मंथन

बलिया : परिचय और स्वागत बीच इन बिन्दुओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया मंथन

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक 'अध्यापक भवन' में हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का परिचय व स्वागत किया गया। साथ ही 2022 की सदस्यता पर जोर देते हुए प्रचार-प्रसार कर सदस्यता ग्रहण के साथ ही शुल्क शीघ्र जमा कराने का निर्णय लिया गया।

प्राशिसं ने विद्यालयों में खाद्यान्न व परिवर्तन लागत की अनुपलब्धता को देखते हुए मध्याह्न भोजन बन्द हो जाने की आशंका जताया और यथाशीघ्र पर्याप्त खाद्यान्न व परिवर्तन लागत उपलब्ध कराने की मांग की। इसी क्रम में शिक्षकों के जीपीएफ लोन, एरियर भुगतान, नवीन शिक्षकों के देयकों के भुगतान सहित वेतन विसंगतियों को दूरकर वेतन निर्धारण किए जाने पर विस्तृत चर्चा किया गया।

बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अजय मिश्र, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राय, सुनील सिंह, उदय नारायण राम, शारदा यादव, कृष्ण कुमार सिंह, जुबैर अहमद, अम्बरीश पाण्डेय, सुरेश आजाद, चन्द्रावती तिवारी, सुशील चौबे, नीरज कुमार सिंह, संगीता वर्मा, राधेश्याम पाण्डेय, अशोक पाण्डेय और प्रवीण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट