बलिया : युवक की हत्या मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, SDM, CO समेत कई सस्पेंड

बलिया : युवक की हत्या मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, SDM, CO समेत कई सस्पेंड


रेवती, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन के लिए खुली बैठक के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर खुलेआम हत्या कर दी गई। मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के समय मौजूद SDM, CO और उपस्थित सभी पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। यदि घटना में अधिकारियों की भूमिका साबित होती है तो अपराधिक कार्रवाई भी होगी। 

गुरुवार को ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की कोटे की दो दुकानों का आवंटन होना था। इसके लिए पंचायत भवन पर खुली बैठक चल रही थी। इसमें बैरिया एसडीएम, सीओ और बीडीओ भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। दुर्जनपुर की दुकान के लिए विवाद के कारण दावेदारों के बीच मतदान से आवंटन करने का फैसला लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही, करेगा जिसके पास आधार या अन्य कोई पहचान पत्र होगा। एक पक्ष के पास अधार व पहचान पत्र मौजूद था, लेकिन दूसरे पक्ष के पास कोई आईडी प्रुफ नहीं थी। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख बैठक की कार्रवाई को स्थगित कर अधिकारी चले गये। एक पक्ष अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से भिड़ंत हो गयी। बात बढ़ी तो लाठी-डंडे के साथ ही ईट-पत्थर चलने लगा। इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी। गोली लगने से दुर्जनपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मौत हो गयी। 

आठ नामजद

खुली बैठक में हंगामा के बाद हुई फायरिंग में युवक की मौत मामले में पुलिस ने पूर्व फौजी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्लू समेत आठ लोगों को नामजद व लगभग 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक जयप्रकाश के भाई चन्द्रमा पाल की तहरीर पर की है।  


पुष्पेन्द्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या