बलिया : दिवान सस्पेंड... रात के अंधेरे में मना रहे थे रंगरेलियां

बलिया : दिवान सस्पेंड... रात के अंधेरे में मना रहे थे रंगरेलियां


मनियर, बलिया। रात के अंधेरे में रंगरेलियां मनाते पकड़े गये दिवान को एसपी देवेन्द्र नाथ ने सस्पेंड कर दिया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने की। 
गौरतलब हो कि प्यार में अंधा मनियर थाने का दीवान क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात रंगरेलियां मनाने के लिए एक महिला के घर में घुस गया। उक्त महिला का पति बाहर नौकरी करता है। इसकी भनक मिलते ही महिला की जेठानी अपने पति को सूचना दी। वह गांव के युवाओं को बताया। सभी युवक उस महिला के घर को बाहर से बंद कर दिया। 

बलिया : महिला के साथ पकड़ा गया थाने का दिवान, पहुंची पुलिस

चारों तरफ से घिरा दिवान उक्त महिला के साथ छत पर चढ़ गया। अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसने इसकी सूचना मनियर पुलिस को भी दी। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दिवान छत से धमकी और गाली भी दे रहा था। इसकी जानकारी होते ही मनियर थाने का एक एसआई अपने हमराही व पीआरवी टीम के साथ पहुंचा। एसआई ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दिवान पर कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो व फोटो बनाया।

चर्चा है कि
उक्त महिला का कुछ दिन पूर्व एक मोबाइल को लेकर अपने पति के भांजे से विवाद था, जो महिला के घर बराबर आता जाता था। यह मामला किसी तरह दिवान तक पहुंचा। दिवान ने महिला को मोबाइल दिलवाया, तब से उक्त दीवान का महिला का घर आना जाना हो गया। कुछ युवकों से वह महिला का रिश्तेदार भी बताता था। घटना के दिन उक्त महिला का जेठानी से कुछ कहासुनी हुई थी, जिस पर महिला ने दिवान को फोन कर बुलाया। दीवान ने उसके जेठानी को डांट फटकार कर उक्त महिला के घर में घुस गया। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया : अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में उल्लास...
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक