बलिया : छनौटा-बेलन लेकर पहुंची थी रसोईया

बलिया : छनौटा-बेलन लेकर पहुंची थी रसोईया

बलिया। जिलाधिकारी कार्यालय पर रसोईया फ्रंट ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले सैकड़ों रसोइयों ने जिलाध्यक्ष चमेली सिंह के नेतृत्व में धरना दिया सैकड़ों रसोइया हाथों में बेलन और छनौटा लेकर जमकर प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए चमेली सिंह ने कहा कि गरीब रसोइयों का मानदेय इतना कम है कि इस महंगाई में पचास रुपए प्रति दिन (1500 रुपए माह) में गुजारा नहीं चलता। रसोइयों का मानदेय सरकार जल्द से जल्द ₹18000 प्रति माह किया जाए। रसोइयों को स्थाई करते हुए 12 माह का मानदेय दिया जाए। पांच लाख का दुर्घटना बीमा मुफ्त में कराया जाए। राज्य कर्मचारियों की तरह बोनस एरियर एवं सरकारी सुविधा दी जाए। रसोइयों को साल में वस्त्र एवं छत्री भी दिया जाए। रसोइयों का मानदेय 1 से 5 तारीख तक दे दी जाए। विद्यालय के अध्यापकों का शोषण बंद किया जाए। रसोइयों से सफाई कर्मचारी का कार्य नहीं कराया जाए।हर विद्यालय पर एक सफाई कर्मचारी रखा जाए। पिछले वर्ष 2019 का जनवरी से मार्च तक का पैसा अब तक नहीं मिला, उसे तत्काल  दिया जाए। रसोइयों का शोषण बंद किया जाए। इस दौरान चंदा, निगम, आशा, पुष्पा, हेमा, दुर्गावती, माधुरी, चंद्रावती, बासमती, रमावती व सुभावती आदि उपस्थित रहे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव