बलिया : नवनियुक्त DC को एआरपी एसोसिएशन ने किया समान्नित

बलिया : नवनियुक्त DC को एआरपी एसोसिएशन ने किया समान्नित

बलिया। नवनियुक्त जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आनंद प्रकाश मिश्र को एआरपी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके व पुष्पगुच्छ भेंट कर समान्नित किया। विदित है कि अजीत पाठक जिला समन्वयक (माध्यान्ह भोजन योजना) द्वारा व्यक्तिगत कारणों से जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) का कार्य न कर पाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने उक्त पद का प्रभार आनंद प्रकाश मिश्र को सौंपते हुए अविलम्ब विभागीय कार्यों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया है।

एआरपी एसोसिएशन द्वारा जिला समन्वयक का स्वागत करते हुए अनुरोध किया गया कि उनकी माह नवंबर व दिसंबर 2021 के मोबिलिटी भत्ता भुगतान यथाशीघ्र किया जाय। नवनियुक्त जिला समन्वयक द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप सभी के मोबिलिटी भत्ता भुगतान की कार्यवायी यथाशीघ्र कराने के लिए उनके स्तर से आवश्यक कदम अविलंब उठाये जाएंगे तथा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर एआरपी एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष तेज बहादुर पांडेय, अब्दुल अव्वल, डॉ. शशि भूषण मिश्र, अजय कांत, मुमताज अहमद, परवेज, अल्ताफ अहमद, राम प्रकाश सिंह आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश