बलिया पुलिस से नहीं बच सका मनबढ़ युवक

बलिया पुलिस से नहीं बच सका मनबढ़ युवक

बैरिया, बलिया। रात के अधेरे मे छत के सहारे विवाहिता से दुष्कर्म की नियत से घर में घुसे युवक को बैरिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया। 

रविवार की रात बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छत के रास्ते एक घर में उतर कर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई के बाद 112 नंबर की पुलिस को सौंप दिया था। 112 नंबर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। सोमवार की सुबह मनबढ़ युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचकर धमकाने व पुलिस में जाने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के एकत्र होने पर उक्त युवक भाग खड़ा हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है। एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी गोविंदपुर निवासी रवि शंकर गुप्ता उर्फ चुन्नी मनबढ़ किस्म का युवक है। उसे गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, आरोपी के पक्ष में नशे के हालत में थाने में जाकर कहासुनी करने वाले गोविंदपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे