बलिया : स्कूल में झंडा फहराने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

बलिया : स्कूल में झंडा फहराने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल


बलिया। सोशल मीडिया पर एक Video तेजी से वायरल हो रहा है। यह Video बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली आराजीमाफ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा हैं। Video में जमकर मार-पीट होती दिख रही है, वही 'मेरा रंग दे बसंती चोला' का गाना भी बज रहा है। कहा जा रहा है कि यह मारपीट झण्डा फहराने को लेकर हुई थी। यह मार-पीट ग्राम प्रधान सागरपाली आराजीमाफ़ी के साथ हुई हैं। 


आराजीमाफी सागरपाली गांव की प्रधान
कमलावती देवी पत्नी बसंत कुमार साहू ने पुलिस को तहरीर दी है कि 15 अगस्त 2022 की सुबह करीब 8 बजे जब मैं प्राथमिक विद्यालय पर झंडारोहण करने लगी, तभी मेरे ही गांव के बन्टी सिंह, सुगन सिंह पुत्रगण जयनारायन सिंह व नसिम खान ने गाली गलौज के साथ मुझ पर हमला बोल दिया। बीच बचाव के लिए सुभाष साहनी व राजनारायन साहनी आये तो उनको भी ये लोग मारने लगे व गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान