बलिया पुलिस की पकड़ में चाचा का हत्यारोपित भतीजा

बलिया पुलिस की पकड़ में चाचा का हत्यारोपित भतीजा

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहड़ गांव में एक युवक द्वारा अपने चाचा की चाकू मार कर की गई हत्या मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपित को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपित भतीजे से पूछताछ की जा रही है। 



बता दें कि दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (50) पुत्र बटेश्वर राय से किसी बात को लेकर भतीजे से तकझक हो गयी। बात-बात में ही भतीजे ने चाचा पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा  आंगन में छट पटाते रहे, किंतु किसी ने उनकी मदद नहीं की। लगभग 2 घंटे के बाद घटना की सूचना थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को मिली, जिसके तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अशोक सिंह के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने हिस्से की जमीन लगभग एक बीघा को जोतने एवं बोने का काम करते थे और खुद की व्यवस्था खुद से करते थे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली