बलिया में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई मैजिक, तीन घायलों में एक की हालत नाजुक

बलिया में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई मैजिक, तीन घायलों में एक की हालत नाजुक


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना अंतर्गत बहेरी चट्टी से करीब 200 मीटर पहले शुक्रवार की देर रात खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से मैजिक की टक्कर हो गई। इसमें मैजिक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने जांचोपरान्त एक व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

नगरा थाना क्षेत्र के तीन व्यापारी बलिया से मैजिक से सिकंदरपुर की तरफ आ रहे थे। जनुवान और बहेरी के बीच सड़क पर पहले से खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मैजिक ने जोर से टक्कर मार दी। इससे मैजिक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मैजिक सवार नगरा थाना क्षेत्र के यशपाल (46) पुत्र गंगा विश्वकर्मा निवासी मालीपुर,  मोतीचंद (60) पुत्र सुखनन्द यादव निवासी किशोरगंज व जयनाथ यादव (55) पुत्र रामअवध यादव निवासी कमरौली को मैजिक से बाहर निकाला और सीएचसी सिकंदरपुर भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मोती चंद यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद