बलिया : बाबा धाम रवाना हुआ कावरियों का जत्था
On



गड़वार, बलिया। सावन के महीने में झारखंड के देवघर में स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए जिले से कावरियों की रवानगी का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले के गड़वार क्षेत्र के महाकलपुर से सिद्धेश्वर महादेव भक्त कमेटी के नेतृत्व में कावरियों का जत्था जयकारा लगाते हुए बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कावरियों की यात्रा को ग्राम प्रधान कनक पांडे व प्रधान प्रतिनिधि पप्पू पान्डेय ने शिव पूजन के बाद रवाना किया। इस मौके पर डब्लू दुबे, सतेन्द्र पाण्डेय, अभय पाण्डेय, ओपी, व्रहमा यादव, राजू दुबे, पंकज मिश्रा, सोनू, अनोज गुप्ता, छोटे लाल, संजय पान्डेय व बुचुनी के अलावा दर्जनो लोगों ने प्रस्थान किया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 18:04:39
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र रहस्यमयी तरीके...



Comments