बलिया : कार से कुचलकर बालक की हत्या, तीन गिरफ्तार ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया : कार से कुचलकर बालक की हत्या, तीन गिरफ्तार ; जांच में जुटी पुलिस


बैरिया, बलिया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा के मैदान में रविवार की शाम कार से कुचलकर हुई बालक की मौत मामले में दोकटी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें तीन नामजद है। वहीं, रपट लिखने के साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। 
बता दें कि चार पहिया वाहन चलाना सीखते समय वाहन की जद में आने से दलनछ्परा निवासी नन्द बिहारी पटेल (12) पुत्र दिनबन्धु पटेल की मौत हो गयी थी। मृतक के पिता दीनबन्धु पटेल की तहरीर पर पुलिस ने दलन छपरा निवासी विनोद यादव, धर्मेंद्र यादव व रामपुर निवासी बुआ यादव तथा दो अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 147, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पिता का आरोप है कि उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश में जाइलो वाहन नम्बर डीएल 4 सीएनबी 6441 से कुचलकर मेरे बेटे की हत्या किया है। वही, घटना में शामिल वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष दोकटी अमित कुमार सिंह नेे बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली